फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for underpass

अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for underpass
दुद्धी। धनौरा के पिपराही टोला में रेलवे ट्रैक पर अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे दोहरीकरण का कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने अंडरपास न बनने पर होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। रेलवे पर लोगों के हितों की अनदेखी का आरोप मढ़ते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पिपराही गांव में रेलवे लाइन के दोनों तरफ हजारों लोग रहते हैं। अंडरपास न होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पार कर बच्चे विद्यालय जाते हैं। इससे अनहोनी का भय बना रहता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव होने पर एंबुलेंस वाहन को कई किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे मनोज पांडेय, गोलू भारती, परशुराम, लक्ष्मणधारी, शंभू, महेंद्र, नंदलाल भुईया, दनौरी, सत्यनारायण बियार, मानो देवी, राजपाल बियार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश शर्मा आदि ने कहा कि हम लोग सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाल रहे हैं बल्कि अपनी समस्याओं के निदान के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास ऊपर या नीचे पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। रेलवे के अवर अभियंता दीपक कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए उच्च अधिकारियों तक मांग पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed