फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for not getting due wages

बकाया मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 May 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for not getting due wages
मारकुंडी ग्राम पंचायत में बकाया मजदूरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी के पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की मजदूरी न देने, विकास कार्यों में गड़बड़ी सहित अन्य आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे प्रधान ने शिकायतों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम पंचायत में कराए गए तमाम कार्यों की मजदूरी फरवरी से लेकर अब तक बकाया है। देव स्थान का जगत निर्माण, हैंडपंप का फर्श, विद्यालय में कार्य हुआ मगर इसकी मजदूरी नहीं दी गई। ग्राम पंचायत के सेक्रेट्री गांव में नहीं आते हैं जिससे भुगतान में दिक्कत हो रही है। सेक्रेट्री के पंचायत भवन पर न आने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर प्रमाण पत्र की छाया प्रति आदि भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। वहीं ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव का कहना है कि सेक्रेट्री व ब्लॉक के अधिकारियों की बेरुखी का दंश ग्राम सभा को झेलना पड़ रहा है। वह उच्चाधिकारियों तक मामला ले जाएंगे। प्रदर्शन में रमेश, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed