फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated by stopping road construction

सड़क निर्माण रुकवाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by stopping road construction
नगवां ब्लॉक के सेमरिया गांव में लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को रोकवा दिया। गुणवत्ताविहीन सड़क का निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बाबूलाल, धर्मेंद्र ने कहा कि राबर्ट्सगंज-खलियारी स्थित तेलाड़ी मार्ग से सेमरिया गांव तक करीब एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई थी। उस पर पेंटिंग (मरम्मत) का कार्य पीडब्ल्यूडी की तरफ से कराया जा रहा है जो कि बहुत ही गुणवत्ता विहीन है। आरोप है कि तारकोल और गिट्टी बिल्कुल नाम मात्र की दी जा रही है। इससे बनी हुई सड़क पैर से मारने पर ही उखड़ जा रही है। अभी जब यह हाल है तो आगे क्या होगा। वहीं ग्रामीण गनेश, मुकेश ने कहा कि सड़क की मिट्टी धूल आदि न हटाकर उसी पर ही केमिकल युक्त तारकोल से पेंटिंग हो रहा है। इससे एक ओर सड़क तो बन रही है लेकिन वही दूसरी तरफ से उखड़ती जा रही है। इस संबंध में कई बार संबंधित ठेकेदार को कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को का आकृष्ट कराते हुए इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मनोज, मुकेश भंडारी, अजय, वीरेंद्र, रमेश, संतलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed