{"_id":"62a5e1ebca64860506620e17","slug":"villagers-demonstrated-against-pollution-sonbhadra-news-vns6584664115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलईबनवा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदे वाहनों से उड़ रही धूल से आक्रोशित ग्रामीण विरोध पर उतर आए। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम कोयला लदे वाहनों को रोक दिया था। रविवार की सुबह कोयला डंप कर रहे लोगों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर धूल न उड़ने व पानी का छिड़काव नियमित करने के आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीण पूरी रात जाम स्थल पर डटे रहे जिसकी वजह से रविवार की सुबह तक वाहनों की करीब तीन किमी लंबी कतार लग गई थी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश गोंड, अनीता देवी, राजू कनौजिया, राकेश, धीरज यादव, रामचरण गोंड, छोटेलाल यादव ने बताया कि सलईबनवा रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी ने कोल डिपो व यार्ड बना रखा है। यहां कोयला व छाई (चारकोल) को ट्रेनों पर लादने के लिए वाहनों के जरिए अन्यत्र जगहों से मंगाया जाता है। कोयला लेकर तेज रफ्तार से चल रहे मालवाहनों से उड़ रही धूल से हम लोगों का जीना दूभर हो गया है। धूल की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शिकायत करने पर कोयला डंपिंग से जुड़े लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बताया कि 18 चक्का ट्रक 35 टन, 16 चक्का 32 टन, 10 चक्का ट्रक मे 15 टन कोयला आता है जबकि यह सड़क डब्लूबीसी सड़क है, जिस पर केवल दस टन ही लोड लेकर चलने के लिए निर्धारित किया गया है। प्रदर्शन में नंदू, अवधेश, रमेश, दीपक, सोनू यादव, राजकुमार यादव, चंदन, छोटू, अनिल यादव, नागेंद्र यादव, शिव यादव, राम केवट आदि मौजूद रहे।