फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated against corruption in MNREGA

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Jun 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against corruption in MNREGA
राबर्ट्सगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को ग्राम पंचायत मारकुंडी के ग्रामीणों ने मनरेगा कार्य में हुए मजदूरी के घोटाले को लेकर पंचायत मित्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे ग्राम पंचायत मारकुंडी के ग्रामीण अमरजीत, संजय, धर्मवीर, शंभू, दसवीं, अमरावती, नजनू, कौशल्या, कमलावती, सीताराम, जितेंद्र, कलावती, जोगिनी, रिंकी, सितारा, उर्मिला, अमरावत, अली, अमोनिया, दुर्गा, फूलकुमारी आदि का आरोप है कि पंचायत मित्र शिवकुमार गिरी की तरफ से मनरेगा कार्य में घोटाला किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि मनरेगा कार्य के नाम पर लाखों रुपये की बंदरबांट की गई है। मनरेगा मजदूरी कार्य करा कर मजदूरों को मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। कई महीने बीत गए लेकिन, जब मजदूरी लेने ग्रामीण उनके घर जाते हैं तो उनके द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से मजदूर जो कार्य किए हैं, उनका अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। गांव में समतलीकरण, तालाब खुदाई, छोरा में कार्य कराया गया, वह अभी तक अधूरा पड़ा है। गरीबों की मजदूरी न देकर गाली-गलौज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर बकाया मजदूरी भुगतान कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed