{"_id":"6668a132db451eaa76036fd4","slug":"villagers-caught-the-fraudster-who-was-extorting-money-by-posing-as-a-lineman-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114137-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लाइनमैन बनकर वसूली कर रहे जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लाइनमैन बनकर वसूली कर रहे जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला के कोलिन माड़ में मंगलवार को ग्रामीणों ने फर्जी लाइनमैन को पकड़ लिया। वह पैसा न देने पर ग्रामीणों का कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई है।
मंगलवार को कोलिन माड़ गांव में एक व्यक्ति पहुंचकर कनेक्शन की जांच करने लगा। किसी को ओवरलोड तो किसी से चोरी की बिजली जलाने की बात कह पैसे मांगने लगा। पैसा न देने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी। कई लोगों ने उसे एक-एक हजार रुपये दे भी दिए।
बाद में उसके हाव-भाव से ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू की। इससे घबराकर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की पूछताछ में उसने अपना नाम जरहा निवासी राजेश कुमार बताया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति निगम का लाइनमैन नहीं है और न ही इसे कोई जानता है। बिल के नाम पर कोई भी वसूली करे तो तुरंत सूचना दें।