फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers angry when woman touches plow Panchayat called for punishment

अंधविश्वास: महिला के हल छूने पर ग्रामीण आक्रोशित, दंड देने के लिए बुला ली पंचायत, तभी हुई पुलिस की इंट्री

Wed, 26 Jul 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के रासपहरी गांव में एक महिला को हल छूना भारी पड़ गया। बरसात न होने को लेकर ग्रामीण इससे जोड़ कर देखने लगे। इसी बात को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय कोटरडूबा के पास पंचायत जुटाई। 

विज्ञापन
Villagers angry when woman touches plow Panchayat called for punishment
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के रासपहरी गांव में एक महिला को हल छूना भारी पड़ गया। इसके लिए उसे परेशानी उठानी पड़ी। गांव में महिला को दंडित करने के लिए बुधवार को जुटी पंचायत की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। यही नहीं हल छूने वाली महिला ने थाने में ग्रामीणों से माफी मांगी, तब जाकर उसे छुटकारा मिला।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के  रासपहरी गांव में बीते दिनों एक महिला ने खेत में पड़ा अपना हल चोरी न हो जाए, जिससे उसे घर में रख दिया था। यह करते हुए उसके पट्टीदारों ने देख लिया। यह बात जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई। बरसात न होने को लेकर ग्रामीण इससे जोड़ कर देखने लगे। इसी बात को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय कोटरडूबा के पास पंचायत जुटाई।

विज्ञापन

ग्रामीणों का तर्क- महिला के हल छूने से अनहोनी

जिसमें महिला को दंडित करने की योजना बन ही रही थी कि किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने ग्रामीणों को उसको दंडित करने से रोका और काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का तर्क था कि मान्यता के अनुसार महिला को हल नहीं छूना चाहिए नहीं तो कोई अनहोनी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि इसी वजह से बरसात नही हो रही है। इस पर सभी को म्योरपुर थाने लाया गया, जहां पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने सभी को समझाया और कहा कि यदि रासपहरी में हल छुआ है तो दूसरे गांव में तो बारिश होनी चाहिए, लेकिन दूसरे गांव में भी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में इस महिला का कोई दोष नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद ग्रामीणों ने बात मान ली। पंचायत के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, भोला पनिका समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि महिला के हल छूने से ग्रामीण बारिश न होने से जोड़कर अंधविश्वास में थे। इसी को लेकर पंचायत जुटी थी लेकिन पुलिस के समझाने के बाद सभी मान गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed