फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers agitated by poor road construction demonstrated

घटिया सड़क निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers agitated by poor road construction demonstrated
दुद्धी क्षेत्र के धनोरा रामनगर सड़क निर्माण में अनिमिता का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। तहसील प्रशासन के नाक के नीचे धनौरा गांव में संतोष के घर के पास से रामनगर कबाड़ दुकान तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रहीं सड़क में धांधली की जा रही है। विरोध में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली का विरोध करने सड़क पर उतरे ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी स्वयं सड़क का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। ग्रामीण अवधेश जायसवाल, विकास जायसवाल, लवकेश जायसवाल, गोरख कुमार, नीरज कुमार, सुभाष कुमार, अनिक राज, अंजनी कुमार, गोलू कुमार आदि का कहना है कि सड़क पर बिछी गिट्टियों को हाथों से बटोरने पर गिट्टियां उखड़कर हाथ में आ जा रही हैं। न तो गिट्टियों को बिछाने में नीचे से डस्ट साफ किया जा रहा और ना ही मानक के अनुरूप कोलतार की मात्रा प्रयोग में लाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे अरसे के बाद इस सड़क की पेंटिग शुरु की गई तो ग्रामीणों में खुशी थी कि अब चलने के लिए अच्छी सड़क नसीब होगी। लेकिन विभागीय मिलीभगत से सड़क निर्माण में धांधली की जा रही है। उधर, पीडब्ल्यूडी के मेठ ने भी स्वीकारा की सड़क निर्माण सही से नहीं हो रहा, लेकिन वे क्या कर सकते है। साइट के मुंशी ने भी कहा कि सड़क ठीक से नहीं बन रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसलिए काम बंद कर काम की जांच हो और ठेकेदार फिर से सड़क उखाड़कर के मानक के अनुरुप सड़क बनवाए। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव से सप्ताह भर पूर्व सड़क के संबंध सूचना दी गई थी। उन्होंने मौके पर आए बगैर कहा था कि सड़क ठीक से बन रही है। ग्रामीणों ने उनकी भूमिका की जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि सड़क निर्माण के बावत कोई कार्रवाई नहीं कि गयी तो मामले को लेकर ट्विटर हैंडल से व पत्र लिखकर लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या को अवगत कराया जाएगा। उदय कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी ने बताया कि हमें सूचना मिली है काम आज रोकवा दिया गया है। काम की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed