{"_id":"6536b3e3c3e4c8afcc074c0b","slug":"village-secretary-missing-development-work-eight-villages-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5046-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ग्राम सचिव लापता, आठ गांवों में विकास कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ग्राम सचिव लापता, आठ गांवों में विकास कार्य बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर की आठ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ा है। गांव में सचिव की तैनाती के बावजूद न आने से कोई काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ग्राम प्रधानों ने पत्र लिखकर सचिव के तैनाती की मांग की है।
म्योरपुर विकास खंड की किरबिल, देवरी, कांचन, करहिया, झापर, पिपरहर, राजासरई व बनमहरी ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप है। गांव में सचिव के न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किरबिल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चालाल प्रजापति ने कहा कि उनके यहां तमाम कार्यों के भुगतान लंबित पड़े हैं।
ऐसे में अब तक सचिव के न रहने से परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सचिव का नंबर बंद है, जिससे उनसे बात भी नही हो पा रही है। यही हाल लगभग सभी ग्राम पंचायत का है। पूर्व में ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों को सचिव के तैनाती की मांग की थी, लेकिन अभी तक उस दिशा में कोई ठोस पहल न होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। सचिव का दुद्धी ब्लाॅक में ग्राम प्रधान की पुलिस की तरफ से की गई गिरफ्तारी के मामले से जुड़े होने को लेकर चर्चा है। ऐसे में ग्रामीणों ने सचिव की तैनाती की मांग की है। मामले में एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने कहा कि नए सचिव की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन बीच में सचिव के आने के बाद वह लंबित हो गया। दशहरा बाद फिर से पत्र लिखकर सचिव की तैनाती कराई जाएगी।