{"_id":"5ed291d48ebc3e902627050a","slug":"village-sealed-of-corona-infected-sonbhadra-news-vns527525451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति का गांव तियरा शिवदत्त सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति का गांव तियरा शिवदत्त सील
विज्ञापन
तियरा शिवदत्त गांव में बैरिकेटिंग कर सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के तियरा शिवदत्त गांव निवासी मुंबई से आए 65 वर्षीय वृद्ध की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। शनिवार को घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र और सीओ रामआशीष यादव ने बैरिकेडिंग का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की।
तियरा शिवदत्त गांव में एक वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने पूरे गांव को बैरिकेडिंग करवा कर सील कर दिया है। ग्रामीणों को गांव के बाहर निकलने और बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया है। कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति मुंबई से 18 मई को अपने घर लौटा था। वहां से आने पर उसे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय मे क्वारंटीन किया गया था। लेकिन तीन दिन बाद उसे उल्टी दस्त शुरू हो गई। 23 मई को एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाकर क्वारंटीन कराया गया। जांच कराने पर उसे शुक्रवार को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार को दोपहर में एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंच कर बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया जो व्यक्ति को कोराना संक्रमित मिला है उसे मंडलीय अस्पताल से मिर्जापुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोहरा में जो पिता-पुत्र कुछ दिन पहले संक्रमित मिले थे, उनके परिवार से जुड़े 11 सदस्यों की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव मिले हैं।
59 लोगों सैंपल भेजे गए बीएचयू
शुक्रवार की रात से शनिवार की शाम तक गैर प्रांतों व जनपदों से होकर करीब 400 लोग आए। इनमें से करीब 250 लोगों को भोजन व राशन किट देकर उनके घर भेजा गया। चिकित्सकों की टीमों ने ट्रांजिट प्वाइंट व गांवों में पहुंच कर बाहर से आए लोगों में से 59 सैंपल जांच के लिए लेकर बीएचयू भेज दिया। अब तक कुल 1188 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 939 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 931 निगेटिव व आठ पाजीटिव मिले हैं। वहीं अभी 249 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।