{"_id":"65ca830da26a7041d0057b68","slug":"village-guards-demonstrated-to-demand-increase-in-honorarium-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-109389-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम प्रहरियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम प्रहरियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सोमवार को मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद पासवान ने बताया कि प्रदेश के लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरी/ चौकीदार 2500 रुपये के अल्प मानदेय पर 24 घंटे निरंतर ग्राम की निगरानी करते हुए, आपराधिक गतिविधि की सूचना थाना पर देते हैं।
महंगाई की मार को झेलते हुए कई वर्षों से अपनी मांग को शासन प्रशासन तक पहुंचाते रहे हैं। बताया कि चुनाव से पहले चौकीदार संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को भाजपा कार्यालय लखनऊ में बुलाकर यह वादा किया गया था कि सरकार बनने पर सभी ग्राम प्रहरी चौकीदारों को वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार न बनने पर केंद्र सरकार की तरफ से प्रति माह 10500 रुपये मानदेय दिलाया जाएगा। प्रदेश के ग्राम प्रहरियों ने दो बार सरकार बनने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बावजूद उनके हितों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार ग्राम प्रहरी चौकीदारों से कार्य लिए जाने, मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांग पूरी करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, वृंदा, राजेश, बुडुक, पंकज, पवन, विनोद कुमार, गुलाब, हरकेश, वीरेंद्र कुमार, अवधेश, रविंदर, विजय, भूपेंद्र, दूधनाथ, नितेश, अशोक, रमेश, अजय आदि रहे।