फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village government in the hands of 12 percent illiterates

12 फीसदी निरक्षरों के हाथ में गांव की सरकार

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Village government in the hands of 12 percent illiterates
सोनभद्र। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पुरुष और महिला मतदाता अपने हिसाब से मतदान करता है। कभी पढ़े-लिखे तो कभी सामान्य दर्जे के उम्मीदवार पर जनता अपनी मुहर लगाती है। विकास के मामले में अहम मानी जाने वाली ग्राम पंचायतों का प्रधान चुनने में भी कुछ इसी तरह के उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए जिन उम्मीदवारों को अपनी पसंद बनाया है उनमें 12 फीसदी निरक्षर हैं। हालांकि 15 फीसदी ग्राम पंचायतों की कमान बीए, एमए या अन्य विशेष डिग्री हासिल उम्मीदवारों पर जनता ने उम्मीद जताया है।
विज्ञापन

दो मई को हुई मतगणना में जो परिणाम आए हैं वो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह तक चार ब्लाकों के 302 ग्राम पंचायतों की संपूर्ण जानकारी अपलोड कर दी गई थी। नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने जो जानकारी दी है उस हिसाब से सबसे ज्यादा पसंद इस बार पांचवीं तक पढ़े उम्मीदवार किए गए हैं। पढ़े-लिखे लोगों पर भी जनता ने भरोसा जताया है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीए और एमए डिग्रीधारी विजयी उम्मीदवारों की संख्या 15 फीसदी से ज्यादा है। वहीं बिल्कुल न पढ़े-लिखे 12 फीसदी उम्मीदवार भी चुनावी वैतरणी को पार करने में सफलता हासिल की है। पांचवीं पास कर प्रधान बनने वालों की संख्या 19 फीसदी है। अभी छह ब्लाकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड होना बाकी है।
विज्ञापन

आठवीं व दसवीं पास भी प्रधान
निर्वाचन विभाग की वेबसाइट से प्राप्त 302 ग्राम पंचायतों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि आठवीं और दसवीं पास उम्मीदवारों पर भी जनता ने भरोसा जताया है। आंकड़ों के अनुसार 7.6 फीसदी आठवीं पास और 10 फीसदी दसवीं पास प्रधान बने हैं। 12वीं पास करीब 11 फीसदी लोगों को प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की भी संख्या कम नहीं
इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं की भी संख्या कम नहीं है। जिला पंचायत की 31 सीटों में जहां 16 पर महिलाओं ने बाजी मारी है यानी 51 फीसदी के करीब महिलाएं जीती हैं, वहीं ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर भी महिलाएं काफी संख्या में जीती हैं। कई जगह सामान्य सीट पर भी महिलाओं ने कांटे की टक्कर में चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed