फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vijayadashami celebrates with great pomp in the district, engaged Jai Shri Ram's slaves

जिले में धूमधाम से मना विजयादशमी, लगे जय श्रीराम के नारें

Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami celebrates with great pomp in the district, engaged Jai Shri Ram's slaves
सोनभद्र। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजय दशमी पर रविवार को जिले भर में रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान लोगों ने जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। गुड की जलेबी खूब बिकी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में सिर्फ 10 फीट ऊंचा का ही रावण का पुतला जलाया गया। मैदान के मुख्य द्वार पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया। रामलीला कमेटी के संरक्षक जितेन्द्र सिंह और अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि इस बार रावण का सिर्फ दस फीट फीट ऊंचा पुतला जलाया गया। इस साल मंच पर ही राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन हुआ। रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं राबर्ट्र्सगंज स्थित गुरुद्वारा के पास शिवम सोनी, सत्यम, अम्बुज, मनीष चौबे, सुंदरम, ज्योति, अंजली आदि बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर जलाया। साथ ही भगवान श्रीराम से कोरोना को शीघ्र समाप्त करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

दुद्घी: रामलीला मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। इस बार कोरोना के चलते मेला नहीं लगा। महुली: राजा बरियार शाह खेल मैदान पर रावण का पुतला जलाया गया। इस बार मेले का आयोजन नहीं हुआ। इसके पूर्व सरकारी गाइड लाइंस के अनुसार आयोजन समिति ने दर्शकों को साबुन से हाथ धुलाकर तथा सैनिटाइज करने के बाद ही रामलीला मैदान में प्रवेश कराया गया। विंढमगंज पुलिस तथा पीएसी बल सुरक्षा में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोन: क्षेत्र में परंपरागत तरीके से अन्याय रूपी रावण के विशाल पुतला दहन के साथ दशहरा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।कोन रामलीला ग्राउंड मे रावण पुतला का दहन होते हुए जयश्रीराम के नारे लगने लगे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा अन्य स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed