फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   video went viral of burning medicines in PHC premises in sonbhadra

Sonbhadra News: PHC परिसर में दवा जलाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर विभाग में मचा हड़कंप; जांच

Sat, 06 Apr 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

Sonbhadra News: वीडियो की जांच कराई जाएगी, अगर दवाएं जलाने की बात पुष्ट होती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम त्रिपाठी का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग लगाई थी। उसमें दवा नहीं थी।

विज्ञापन
video went viral of burning medicines in PHC premises in sonbhadra
जले हुए डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के चतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए दावा किया गया है कि पीएचसी परिसर में दवाएं जलाई जा रही हैं। उपयोग न होने के कारण यह दवाएं एक्सपायर हो गई थीं। हालांकि, पीएचसी के जिम्मेदारों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल, सीएमओ ने वायरल वीडियो की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


इस बाबत, उनका कहना है कि दवाएं जलाने की बात प्रथम दृष्टया स्पष्ट नहीं है। जांच कराने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दवाओं के रैपर, डिब्बे, इंजेक्शन आग की भेंट चढ़ रहे हैं। यह खाली हैं या इसके अंदर दवा-इंजेक्शन भी है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो को चतरा पीएचसी का ही बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। यह दावा किया गया है कि पीएचसी में मरीजों के वितरण के लिए आई दवाओं को उपयोग न होने के कारण जलाकर नष्ट किया जा रहा है। वीडियो दो-तीन दिन पहले का है।


पूर्व में करीब 20 दिन पहले भी इस तरह दवाएं जलाकर नष्ट किए जाने की बात कही गई है। इस बाबत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम त्रिपाठी का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग लगाई थी। उसमें दवा नहीं थी।

वीडियो की जांच कराई जाएगी, अगर दवाएं जलाने की बात पुष्ट होती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार चतरा पीएचसी पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। सीएमओ ने भी कूड़ा जलाने की बात कही। हालांकि, यह भी कहा कि कूड़ा नष्ट करने का यह तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed