फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle owner dies after being crushed by his own Bolero

Sonebhadra News: अपनी ही बोलेरो से कुचलकर वाहन स्वामी की मौत

Tue, 11 Jun 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owner dies after being crushed by his own Bolero
म्योरपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव के सामने रविवार की रात अपनी ही बोलेरो की चपेट में आने से वाहन स्वामी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव के भागीरथी (45) रविवार की देर शाम अपनी बोलेरो से गांव के ही केवल विश्वकर्मा की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो खम्हरिया जा रहे थे। बोलेरो में करीब आठ लोग सवार थे। भागीरथी खुद वाहन चला रहे थे। झीलो खम्हरिया पहुंचने से पहले ही लघुशंका के लिए कुछ लोग बोलेरो रोकवाकर उतरे।सड़क किनारे बोलेरो खड़ी करने के बाद नीचे उतरकर भागीरथी मोबाइल से बात करने लगा। अचानक बोलेरो ढलान पर आगे बढ़ने लगी। इसे रोकने के दौरान वह बोलेरो के पहिए के नीचे आ गए। साथ गए लोगों ने भागीरथी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सूचना म्योरपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed