फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vaini for water blockade

वैनी में पानी के लिए चक्काजाम

Wed, 24 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Wed, 24 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vaini for water blockade
नगवां ब्लॉक के वैनी के ग्रामीणों ने बुधवार को पेयजल आपूर्ति के लिए राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जाम लगाया। मोबाइल फोन से जल निगम के जेई से समस्या बताई। उनके आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम हटाया।
विज्ञापन



वैनी में पानी टंकी का निर्माण हुआ है। जून, 2015 से पेयजल आपूर्ति होनी थी मगर अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। अब हैंडपंपों के जवाब देने के बाद लोगों ने सुबह सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पवन पटेल, अर्जुन यादव और अनिल ने कहा कि इन दिनों वैनी में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन



रविंद्र जायसवाल व रमाकांत ने कहा कि जब तक पानी टंकी से सप्लाई शुरू नहीं कराई जाती है, टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो। प्रधान मुरारी सिंह ने कहा कि पानी टंकी से सप्लाई चालू न होने की वजह से पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जेई श्रीराम यादव ने जल्द ही पेयजलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed