{"_id":"62a5e0830f11292f8f3f3a42","slug":"usband-arrested-for-burning-wife-to-death-sonbhadra-news-vns6584650101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पूर्व पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में एक विवाहिता की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मां की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया।
पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका सबा उर्फ चांदनी पुत्री कासिम निवासी बभनौली थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज की शादी 15 साल पहले बनौरा गांव निवासी हसनैन खां से हुई थी। पति पेशे से ड्राइवर है जो घटना के दो-तीन दिन पूर्व ही घर आया था। छह जून को संदिग्ध हाल मेें सबा जल गई। विवाहिता को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। मायके वालों को मौत की खबर मृतका के देवर से मिली थी। देवर घटना के समय घर पर नहीं था वह काम करने बाहर गया था। इस दौरान घर में पति-पत्नी के साथ तीनों बच्चे भी थे। इस संदर्भ में मृतका की मां जेबुन्निसा ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दामाद ने जलाकर बेटी को मार डाला है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले पैसे की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया और विवेचना जारी है।