फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar created for payment of MNREGA wages

मनरेगा मजदूरी के भुगतान के लिए किया हंगामा

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar created for payment of MNREGA wages
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के कोलिनडूबा गांव में मनरेगा से तालाब में कराए गए मजदूरी के भुगतान को लेकर मजदूरों ने पूर्व प्रधान, पंचायत मित्र और सचिव के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। बकाया मजदूरी का भुगतान न होने पर आंदोलन की राह पकड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोलिनडूबा के मजदूर बिरझन यादव बताया कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में राजेश्वर के खेत में तालाब-बावली का निर्माण पिछले वर्ष एक अप्रैल से पांच सप्ताह कार्य हुआ था। कार्य करने वाले 30 मजदूरों के तीन सप्ताह की मजदूरी बकाया है। आरोप है कि करीब 22 मजदूर ऐसे हैं जिन्हें बिना कार्य किए ही मजदूरी का भुगतान कराया गया है। इस संबंध में मौजूदा सेक्रेट्री चांदनी गुप्ता का कहना है कि बावली की गहराई कम है। अधिकारियों की तरफ से मौके पर कभी जांच नहीं की गई। कोलिनडूबा के ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव का कहना है कि फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सुरेंद्र यादव, रामविचार, बलकेश्वर, भोला, अमेरिका, जोखू, राधे कृष्ण, राधेश्याम, सुनील, विनोद, राधे कृष्ण, अशोक यादव, प्रमिला देवी, रुक्मणी देवी, राजपति देवी, सरस्वती देवी, शिवपतिया देवी, शसुग्री देवी, मोहरी देवी, पिंकी देवी, मानमती देवी, रीता देवी, संगीता देवी, कमला देवी, मुन्नी लाल, महेंद्र यादव, लौंगी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed