{"_id":"5f7dda6b8ebc3e9bb80b945b","slug":"up-three-girls-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिजनों को बगैर बताए तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिजनों को बगैर बताए तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत
Wed, 07 Oct 2020 08:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 07 Oct 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के बरगवां थाना क्षेत्र के बंधा गांव के समीप मौजूद जिगनहवा तेंदुहा गांव में बुधवार शाम तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने पर बरगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से मासूम बच्चियों के शवों ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिगनहवा तेंदुहा निवासी सोनम सिंह (4) पुत्री रामायण सिंंह, सोनम सिंह गोंड़ (2) पुत्री हजारी सिंह तथा संगीता सिंह (6) पुत्री हजारी सिंह घर के समीप तालाब में घर से बिना बताए नहाने गईं थीं। पुलिस के अनुसार तीनों मासूम बच्चियां अपराह्न में करीब ढाई बजे तालाब पर पहुंची थी। तालाब मेें नहाते-नहाते तीनों मासूम गहरे पानी में चली गईं। गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गईं।
विज्ञापन
जिनका शव शाम को पानी में तैरता दिखाई दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने जब पानी मेें तीन मासूमों का उतराता हुआ शव देखा तो तालाब पर पहुंच गए। आस-पड़ोस के माध्यम से जब जानकारी परिजनों को लगी तो मौके पर पहुंचे। अपने सामने मृत अवस्था में मासूम बच्चियोंं को देखा तो सभी बिलखने लगे। यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
पूरा जिगनहवा तेंदुहा गांव मातम पसर गया। बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवानेे के साथ मामले की विवेचना शुरू कर दी। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को ग्रामीणों की मदद से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।