फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Raad : 82 54551 toets sentrums

यूपी बोर्ड: 82 केंद्रों पर 54551 परीक्षार्थी

Wed, 17 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 17 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP Raad : 82 54551 toets sentrums
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से दो पालियों में शुरू होगी। जिले भर में 82 परीक्षा केंद्रों में 54551 परीक्षार्थी बैठेंगे। जिले में 16 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बुधवार को मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों की डेस्क स्लिप आदि व्यवस्थाओं का  जायजा लिया।
विज्ञापन

 
गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे से हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सांय सवा पांच बजे तक हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम पत्र का पेपर होगा। 82 परीक्षा केंद्रों पर इंटर एवं हाईस्कूल के कुल 54551  विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल के 31938 में 15592 बालक एवं 16346 बालिकाएं शामिल होंगी। इंटर में 22613 परीक्षार्थी है। इसमें 10791 बालक और 12322 बालिकाएं हैं। परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed