फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP: Father of accused of child porn photography told son innocent

यूपी: चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के आरोपी के पिता ने बेटे को बताया बेकसूर, कहा-सीबीआई करे निष्पक्ष जांच  

Sat, 26 Sep 2020 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 26 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
UP: Father of accused of child porn photography told son innocent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले में शुक्रवार को अनपरा निवासी इंजीनियर नीरज यादव को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पिता शंकर यादव ने नीरज को बेकसूर बताते हुए सीबीआई से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनपरा निवासी नीरज यादव बीटेक करने के बाद दिल्ली के एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान 25 मई को वह घर आया था। 18 सितंबर को चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले की जांच कर रही सीबीआई की छह सदस्यीय टीम नीरज के घर आई थी। टीम ने जांच के दौरान नीरज का लैपटॉप, मोबाइल और कागजात कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


रेणुसागर पुलिस चौकी ले जाकर नीरज से पूछताछ भी की थी। नीरज पर बच्चों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप था। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपी इंजीनियर नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता शंकर यादव ने नीरज को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि अगर बेटा गलत होता तो वह मोबाइल नंबर बदल देता। उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच करने की मांग की। अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इस मामले में कुछ भी बता पाने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed