{"_id":"61f7fa80d58d2d7aa51d9285","slug":"up-elections-after-daughter-in-law-daughter-is-also-ready-to-enter-the-fray-from-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में उभरे मतभेद, बहू के बाद अब बेटी भी मैदान में उतरने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में उभरे मतभेद, बहू के बाद अब बेटी भी मैदान में उतरने को तैयार
Mon, 31 Jan 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:34 PM IST
सार
राजकुमारी दीक्षा ने बताया कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा कि वह किसी दल के सिंबल पर उतरेंगी या निर्दल।
विज्ञापन
विंधेश्वरी सिंह राठौर और राजकुमारी दीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र की घोरावल सीट पर कांग्रेस के टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में मतभेद उभर आए हैं। बहू के बाद अब राज परिवार की बेटी दीक्षा ने भी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि वह पहले से ही मन बना चुकी थीं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
बहू के चुनाव में उतरने से भी परिवार में असंतोष है। राजकुमारी दीक्षा ने बताया कि पिछले दिनों जनता से मुलाकात के दौरान लोगों ने ही उनसे चुनाव में उतरने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका एलान किया था। पिता आभूषण ब्रह्म शाह की भी इस पर सहमति रही है।
विज्ञापन
चुनाव में आने का मकसद जनता से जुड़कर उनकी सेवा करना है। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं बनता। भाभी विंधेश्वरी सिंह राठौर के कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरने के सवाल पर उनका कहना था कि परिवार की बहू को मैदान में उतारने की इच्छा नहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने यह निर्णय कैसे लिया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल वह खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा कि वह किसी दल के सिंबल पर उतरेंगी या निर्दल।