फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP elections: After daughter-in-law daughter is also ready to enter the fray from sonbhadra

यूपी चुनाव: टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में उभरे मतभेद, बहू के बाद अब बेटी भी मैदान में उतरने को तैयार

Mon, 31 Jan 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

राजकुमारी दीक्षा ने बताया कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा कि वह किसी दल के सिंबल पर उतरेंगी या निर्दल।

विज्ञापन
UP elections: After daughter-in-law daughter is also ready to enter the fray from sonbhadra
विंधेश्वरी सिंह राठौर और राजकुमारी दीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र की घोरावल सीट पर कांग्रेस के टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में मतभेद उभर आए हैं। बहू के बाद अब राज परिवार की बेटी दीक्षा ने भी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि वह पहले से ही मन बना चुकी थीं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


बहू के चुनाव में उतरने से भी परिवार में असंतोष है। राजकुमारी दीक्षा ने बताया कि पिछले दिनों जनता से मुलाकात के दौरान लोगों ने ही उनसे चुनाव में उतरने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका एलान किया था। पिता आभूषण ब्रह्म शाह की भी इस पर सहमति रही है।
विज्ञापन


चुनाव में आने का मकसद जनता से जुड़कर उनकी सेवा करना है। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं बनता। भाभी विंधेश्वरी सिंह राठौर के कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरने के सवाल पर उनका कहना था कि परिवार की बहू को मैदान में उतारने की इच्छा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह निर्णय कैसे लिया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल वह खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा कि वह किसी दल के सिंबल पर उतरेंगी या निर्दल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed