फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Election Result: BJP clean sweep on all four seats of Sonbhadra, Bhupesh Choubey won for the second time in a row

UP Election Result: सोनभद्र की चारों सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप, भूपेश चौबे लगातार दूसरी बार जीते

Thu, 10 Mar 2022 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 08:41 PM IST
सार

सबसे रोचक मुकाबला दुद्धी सीट पर रहा। यहां से पहली बार मैदान में उतरे भाजपा के रामदुलार गोंड ने अपने राजनीतिक गुरु और सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड को नजदीकी अंतर से हराया है। 

विज्ञापन
UP Election Result: BJP clean sweep on all four seats of Sonbhadra, Bhupesh Choubey won for the second time in a row
भाजपा से भूपेश चौबे लगातार दूसरी बार जीते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में सोनांचल भगवामय हो गया है। भाजपा ने सोनभद्र की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी दलों को जोरदार झटका दिया है। इस बार भाजपा ने अपने दम पर दुद्धी सीट जीतने में भी कामयाबी पाई है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में तीन सीट भाजपा ने जीती थी, जबकि दुद्धी सीट पर सहयोगी दल अपना-दल एस को जीत मिली थी। नतीजों का एलान होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। विजेता प्रत्याशियों को कंधे पर उठा लिया। गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन


मतदान के बाद से ही लोग नतीजे जानने के लिए बेकरार थे। हर कोई अपनी जीत का दावा करता रहा। बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू हुई, तब भी सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे लेकिन जैसे-जैसे गणना के रुझान सामने आते गए उनके भ्रम भी दूर होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल विस सीट पर भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इससे इतर पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू की तो 21 हजार से भी अधिक अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अनिल कुमार मौर्य चौथी और लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

पिछले चुनाव में भी सपा के रमेश दुबे को ही हराकर उन्होंने जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह वर्ष 2002 और 2007 में राजगढ़ सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे।

उन्होंने सपा के अविनाश कुशवाहा को शिकस्त दी। पिछले चुनाव में भी उनका मुकाबला सपा के अविनाश से ही था। बस अंतर काफी कम हो गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ओबरा सीट पर भाजपा के संजीव सिंह गोंड ने सपा के अरविंद कुमार उर्फ सुनील गोंड को करारी शिकस्त दी।

संजीव सिंह भाजपा सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री भी रहे हैं। इस सीट पर उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। सबसे रोचक मुकाबला दुद्धी सीट पर रहा। यहां से पहली बार मैदान में उतरे भाजपा के रामदुलार गोंड ने अपने राजनीतिक गुरु और सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड को नजदीकी अंतर से हराया है। 

विधानसभा क्षेत्रः घोरावल

  • डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपाः 101120 वोट
  • ई. रमेश चंद्र दुबे, सपाः 76775 वोट
  • मोहन सिंह कुशवाहा, बसपाः 46814 वोट

 
विधानसभा क्षेत्रः राबर्ट्सगंज 

  • भूपेश चौबे, भाजपाः 84354 वोट
  • अविनाश कुशवाहा, सपाः 78449 वोट
  • अविनाश शुक्लाः बसपाः 32799 वोट


विधानसभा क्षेत्रः ओबरा

  • संजीव कुमार, भाजपाः 78243 वोट
  • अरविंद कुमारः सपाः 51526 वोट
  • सुभाष खरवारः बसपाः 20096 वोट

 

विधानसभा क्षेत्रः दुद्धी 

  • रामदुलारः भाजपाः 84295 वोट
  • विजय सिंहः सपाः 77572 वोट
  • हरिरामः बसपाः 23825 वोट

सपा और भाजपा के दफ्तर पर रुझान जानने को बेकरार रहे समर्थक

विधानसभा चुनाव के नतीजे बृहस्पतिवार देी शाम तक आए। सुबह से ही लोग मतगणना का परिणाम देखने के लिए अपने घरों और प्रतिष्ठानों में टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। इस दौरान कुछ के चेहरे खिले रहे, तो कई के चेहरे पर मायूसी छायी रही। 

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं में परिणाम पूर्व ही हताशा देखने को मिली। एक तरफ जहां भाजपा के चुनाव कैंप कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

सपा खेमे में सुबह उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता भी भारी संख्या में वहां मौजूद रहे लेकिन दोपहर बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह कम होने लगा। सुबह की अपेक्षा दोपहर में संख्या भी काफी कम हो गई। अन्य पार्टियों के कार्यालयों पर भी मायूसी छाई रही।

बसपा कार्यालय पर सन्नाटा

बहुजन समाज पार्टी के बढ़ौली चौराहा स्थित चुनाव कार्यालय में सुबह से ही सन्नाटा छाया रहा। यहां न तो कोई नेता मौजूद रहा और न ही कोई समर्थक ही नजर आया। आम दिनों में गुलजार रहने वाले इस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा।

नहीं खुला कांग्रेस के कार्यालय का ताला

देश में  केंद्र में सबसे अधिक समय तक और प्रदेश में भी लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को इस बार चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। मगर चुनाव परिणाम से पूर्व ही पार्टी खेमे में सुबह से ही मायूसी रही।

एक ओर जहां कई पार्टियों के कार्यकर्ता सुबह जोश में नजर आए, तो पार्टी के उरमौरा स्थित पार्टी कार्यालय पर गहरा सन्नाटा और मायूसी छायी रही। कोई भी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर नहीं पहुंचा।  कार्यालय पर दिन भर ताला लटकता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed