फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board: List of 2000 teachers sent

यूपी बोर्ड: 2000 पर शिक्षकों की भेजी गई सूची

Thu, 03 Mar 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
UP Board: List of 2000 teachers sent
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दस मार्च के बाद कभी भी यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि घोषित हो सकती है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करने के लिए यूपी बोर्ड को करीब 2000 शिक्षकों की सूची ऑनलाइन भेज दी है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड की परीक्षा के लिए 76 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस बार हाईस्कूल में 23886 और इंटर में 18714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है। सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिेकार्डिंग आदि का प्रबंध रहेगा। इसके अलावा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। दस मार्च को चुनाव के वोटों की गिनती समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद कभी भी परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा निरीक्षकों की तैनाती के लिए करीब दो हजार शिक्षकों की सूची यूपी बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से ही केंद्रों पर जरूरत के अनुसार कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

दस मार्च के बाद कभी भी यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि घोषित हो सकती है।कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करने के लिए ऑनलाइन यूपी बोर्ड को करीब 2000 शिक्षकों की सूची भेज दी गई है। जरूरत के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। - रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed