{"_id":"623a0c8877eb217d654b1511","slug":"up-board-employees-will-not-be-able-to-leave-the-headquarters-till-the-examination-is-over-sonbhadra-news-vns6444038196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा खत्म होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा खत्म होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में स्कूल शिक्षकों के साथ ही अन्य स्टाफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में परीक्षा के संपन्न होने तक किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं रहेगी। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कॉलेजों को दिशानिर्देश जारी किया गया है।
डीआईओएस रविशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए विभागीय अधिकारी, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। ये लोग परीक्षाओं के दौरान जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से भी इसके लिए आदेश जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसलिए परीक्षाओं में ड्यूटी पर लगा कोई भी अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक या कर्मचारी जिला मुख्यालय छोड़ कर कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर दुरुस्त करा लिया गया है। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गये हैं। बताते चलें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में दोनों ही कक्षाओं के कुल 42,600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 23886 और इंटरमीडिएट केेेेेेेेेेे 18714 परीक्षार्थी हैं। इस बार दसवीं और बारहवीं में कुल 21721 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं 20879 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
सैनिटाइजर और मास्क पर रहेगा जोर
जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों को कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर कुमार ने बताया कि इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।