फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board: Admit card of the candidates reached in the district

यूपी बोर्ड: जिले में परीक्षार्थियों का पहुंचा प्रवेश पत्र

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Admit card of the candidates reached in the district
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 42600 परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र पहुंच गया है। डीआईओएस कार्यालय से प्रवेश पत्र स्कूलों को भेजा जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकांश विद्यालयों में प्रवेश पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले मेें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से आरंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से राबट्र्सगंज, म्योरपुर, कोन, दुद्धी, चोपन, नगवां, चतरा, करमा, घोरावल और बभनी, ब्लॉक क्षेत्र में 77 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में हाईस्कूल के 23886 और इंटर में 18714 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए शासन स्तर से डीएम समेत अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भी शिक्षा विभाग को मुहैया करा दिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्र्थियों का प्रवेश पत्र उनके कार्यालय में पहुंच गया है। कई स्कूलों के शिक्षक प्रवेश पत्र ले भी गए। उधर मंगलवार की देर शाम तक डीआईओएस कार्यालय परिसर में कई स्कूलों के शिक्षक प्रवेश पत्रों को लेने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों से होगी वेब कास्टिंग
नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों को सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डर से जोड़ा गया है। इंटरनेट के माध्यम से परीक्षा की वेब कॉस्टिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सोमवार को उप निदेशक ने इसका निरीक्षण किया था। कंट्रोल रूम में बैठकर ही केंद्रों से सीधे संवाद भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed