{"_id":"621c503507a7bd0c2e58305a","slug":"up-assembly-election-2022-threatening-to-murder-of-samajwadi-party-leader-for-vidhan-sabha-chunav-prachar-in-ghorawal-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: चुनाव प्रचार करने पर सपा नेता को जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: चुनाव प्रचार करने पर सपा नेता को जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Feb 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:01 AM IST
सार
सोनभद्र के भगवास (सरवट) गांव निवासी सपा नेता स्वेत सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उन्हें चुनाव प्रचार बंद करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
फोन पर दी धमकी
- फोटो : फाइल
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के एक नेता को चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले को लेकर सपा नेता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में गाली-गलौज का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उक्त नेता समाजवादी युवजन सभा का विधानसभा सचिव है।
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भगवास (सरवट) गांव निवासी स्वेत सिंह पटेल पुत्र सूर्यमणि सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात तीन लोग हमारे घर पर आए। उन लोगों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करने और भाजपा का प्रचार करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
मैंने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने मुझे अपशब्द कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बाद में मोबाइल पर कॉल कर के भी धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माईनर निवासी मनीष केसरी, शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा निवासी सचिन पांडेय और शाहगंज निवासी सुशील सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन