फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unnao to fault in the transmission line problem

Unnao to fault in the transmission line problem

Wed, 02 Nov 2016 10:16 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Wed, 02 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Unnao to fault in the transmission line problem
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
अनपरा सी (लैंको) से उन्राव के लिए गई 765केवीए के पारेषण लाइन में बुधवार को बड़ा फाल्ट आने से ऊर्जांचल की बिजली परियोजनाओं को विद्युत उत्पादन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अनपरा सी में जहां सुबह से ही 470 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी रही। वहीं राज्य सेक्टर की अनपरा परियोजना अनपरा सहित अन्य परियोजनाओं में सुबह चार सौ मेगावाट के करीब रही थर्मल बैकिंग शाम चार  बजते-बजते 873 पर पहुंच गई। इसके चलते एनटीपीसी सिंगरौली में भी तीन सौ मेगावाट के करीब थर्मल बैकिंग बनी रही।
विज्ञापन


बताते चलें कि 765 केवी वाली पारेषण लाइन का जुड़ाव अनपरा सी के साथ अनपरा और एनटीपीसी सिंगरौली से बना हुआ है और जरूरत के हिसाब से इस लाइन के रास्ते से उत्पादित होने वाली बिजली उन्नाव स्थित ग्रिड जंक्शन को भेजी जाती है। बुधवार को सुबह से ही फाल्ट की स्थिति होने के कारण थोड़ी-थोड़ी थर्मल बैकिंग की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर तक फाल्ट दूर न होने पर पारेषण के अधिकारियों को दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक शट डाउन रखना पड़ा। इसके चलते थर्मल बैकिंग तेजी से बढ़ गई। अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि लाइन में दिक्कत को देखते हुए उनकी परियोजनाओं में चार सौ मेगावाट से अधिक की थर्मल बैकिंग करानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लैंको प्रबंधन के मुताबिक उनके यहां शाम तक 470 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई थी।


शक्तिगर में भी उत्पादन घटाने का सिलसिला जारी था। लाइन पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद ही स्थिति पटरी पर आने की उम्मीद थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed