फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unique invention Father and son created pressure-powered engine claims to power trains buse truck and tractor

अनोखा अविष्कार: पिता-पुत्र ने बनाया प्रेशर से चलने वाला इंजन, ट्रेन, बस, ट्रक व ट्रैक्टर को बिजली देने का दावा

Sun, 08 Jun 2025 05:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रहने वाले पिता-पुत्र ने दावा किया है कि यह इंजन 24 घंटे तक बिजली दे सकता है। इसका नाम भार इंजन रखा गया है। इसमें 15 साल में केवल एक बार मोबिल या पानी डालना होता है।

विज्ञापन
Unique invention Father and son created pressure-powered engine claims to power trains buse truck and tractor
अनोखे इंजन को देखने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक के लोहांडी गांव में मिस्त्री ओमप्रकाश मौर्य और उनके पुत्र सतीश मौर्य ने एक अनोखा इंजन बनाया है। यह इंजन डीजल, पेट्रोल, गैस, बैटरी या सोलर ऊर्जा की बजाय प्रेशर (भार) से चलता है।

विज्ञापन


उनके मुताबिक इस इंजन को चलाने के लिए किसी बाहरी ऊर्जा स्रोत की जरूरत नहीं होती। इसमें 15 साल में केवल एक बार मोबिल या पानी डालना होता है। इंजन से कोई प्रदूषण नहीं होता है।
विज्ञापन


उनका दावा है कि इस इंजन का उपयोग ट्रेन, बस, ट्रक और ट्रैक्टर जैसे वाहनों को 24 घंटे बिजली देने में किया जा सकता है। इस अनोखे अविष्कार को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने भी लोहांडी गांव जाकर मशीन को देखा। आस-पास के गांव के अन्य लोग भी पिता-पुत्र के बनाए गए भार इंजन को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

Trending Videos

ऐसे काम करेगा पंप
ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि इंजन को बोरिंग में लगाया गया है। इसे हैंडिल के माध्यम से चालू करना होता है। एक से दो मिनट तक हैंडिल घुमाकर इसे गति दी जाती है। इसके बाद इंजन चलने लगता है। तेज गति के माध्यम से इंजन में प्रेशर पैदा होता है, जिसके माध्यम से वह काम करने लगता है। हैंडिल के माध्यम से उसे बंद किया जाता है। बताया कि ऑटोमेटिक प्रेशर इंजन में अभी और सुधार की जरूरत है। इसके लिए बजट और संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed