सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी: योगी सरकार के कामकाज को सराहा , कहा- पहले यूपी में सिर्फ बातें होती थी, अब काम हो रहा
केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी मामले एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे हैं। सोमवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आवास, शहरी मामले और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने योगी सरकार के कामकाज को पूर्ववर्ती सरकारों से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में सिर्फ बातें होती थी। लेकिन अब काम हो रहा है। पहले कार्यों का शिलान्यास तो होता था, लेकिन उसे पूरा होने में दशकों लग जाते थे। अब योगी सरकार शिलान्यास भी कर रही है और समयबद्ध ढंग से काम पूरा कराकर खुद लोकार्पण भी कर रही है।
सोनभद्र के सदर ब्लॉक के तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राइजमनी तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
तीरंदाजी प्रतियोतिगा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन विद्या तीरंदाजी को बढ़ावा देने में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है।
सोनभद्र में होनहार तीरंदाजों की फौज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनभद्र के आदिवासी अंचल में होनहार तीरंदाजों की फौज है। ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने सोनभद्र में भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत उत्कृष्टता के राष्ट्रीय केंद्र (एनसीओई) का एक केंद्र खोलने की दिशा में प्रयास की बात कही। कहा कि इसके लिए वह शीघ्र ही खेल मंत्री से मिलेंगे। यह केंद्र खुलने से आदिवासी क्षेत्र के तीरंदाज व खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन संवारने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
कार्यक्रम में यूपी सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, राज्य सभा सांसद रामशकल, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्र, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम टीके शिबू, एसपी डॉक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ अमित पाल शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, राकेश मेहता, आनंद समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ेंः सहयोगी दलों के साथ सपा ने बनाई चुनाव की रणनीति, ये दल रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री ने गुरुद्वारा में टेका मत्था