फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   under rail bridge road damaged

पुलिया के नीचे के गड्ढों ने थामी हाइवे की रफ्तार

Wed, 31 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 31 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शक्तिनगर इलाके के राजकिशन बस्ती के पास रेलवे पुल के नीचे से गुजरी सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क से जहां पैदल निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं रोजाना कोई न कोई वाहन गड्ढों में फंस जा रहा है, जिसे टोचन के सहारे बाहर निकालना पड़ रहा है। शाम को यहां दो से तीन घंटे जाम आम बात हो गई है। यह स्थिति तब है जब प्रदेश सरकार ने सभी राजमार्गों को गड्ढा मुक्त रखने का निर्देश जारी कर रखा है।
विज्ञापन


एनजीटी भी ऊर्जांचल की सड़कों को दुरुस्त रखने का आदेश जारी कर चुकी है।अनपरा (औड़ी मोड़)-शक्तिनगर मार्ग, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का ही एक भाग है। यह सड़क जिले की एरिया में एनसीएल की पांच कोल परियोजनाओं और एक निजी बिजली परियोजनाओं को सीधे तौर पर जोड़ती है। सिंगरौली स्थित देश के सबसे बड़ी बिजली परियोजना विंध्याचल विद्युत गृृह, रिलायंस के अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट सासन, महान अल्युमीनियम एवं पावर प्रोजेक्ट, जेपी के निगरी प्रोजेक्ट के लिए भी रास्ता इसी सड़क से बैढ़न होते हुए जाता है। दो राज्यों के बीच कारोबारी जुड़ाव का यह रास्ता प्रमुख साधन है, बावजूद जगह-जगह सड़क में गड्ढे हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed