सोनभद्र में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा, दो महिलाओं की मौत, चार की हालत गंभीर; चालक फरार
Sonbhadra News: सोनभद्र में हादसे की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भेजने के साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुद्धी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल से एक किमी दूर टेंपो छोड़कर चालक फरार हो गया।
दुद्धी से सवारी लेकर टेंपो गुरुवार की दोपहर बाद विंढमगंज के लिए रवाना हुआ। हीराचक गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
चालक ट्रक लेकर फरार, तलाश जारी
हादसे में ऑटो सवार महुली निवासी संजय शर्मा (38), उसकी पत्नी मीना देवी (36), झारखंड के नगर उटारी निवासी रमेश चौधरी (55), उसकी पत्नी संगीता देवी (50), पुत्र रिशु (8), घिवहीं निवासी आशा कुमारी (18) पुत्री छोटेलाल गोंड घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीना शर्मा और संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
संजय शर्मा की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।