{"_id":"628104923b069c544347209e","slug":"uncontrollable-bike-collides-with-truck-youth-dies-sonbhadra-news-vns6536253197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के बंतरा गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को बेकाबू बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घायल को अस्पताल भेजवाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुकृत चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह ने बताया कि रविवार की भोर करीब चार बजे बतरा गांव के पास राजमार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। पीछे से अनियंत्रित होकर एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक प्रदीप कुमार यादव (35) पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम करवनिया चंदौली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायल की शिनाख्त कर उनके परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया।