फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncle-niece killed in road accident

सड़क दुर्घटना में मामा-भांजी की मौत

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uncle-niece killed in road accident
सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के पास राजमार्ग पर भारी वाहन से कुचलकर बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह (18) की बहन ममता (25) की शादी रेणुकूट क्षेत्र के मुर्धवा में हुई है। वह शुक्रवार को बाइक से मुर्धवा गया था। वहां से बहन ममता और छह वर्षीय भांजी लाडो (6) को लेकर बाइक से मधुपुर में दूसरी बहन के घर जा रहा था। शाम करीब सात बजे के करीब राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से होकर जैसे ही आगे जाने के लिए बढ़ा पीछे से जा रहा भारी वाहन बभनौली गांव के पास बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों को नजदीकी एक अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उपेंद्र को रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ही लाडो की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को जिला अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बालिका का शव कब्जे में ले लिया था। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि लाडो का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल और उपेंद्र का पोस्टमार्टम दुद्धी सीएचसी में कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed