फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umbrella: The stones of 281 leaseholders' stones started

उभ्भाकांड: 281 पट्टेधारकों की जमीनों की शुरू हुई पत्थरगड्डी

Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Umbrella: The stones of 281 leaseholders' stones started
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा और सपही में भूमि विवाद जड़ से समाप्त करने के लिए 281 पट्टेधारकों की जमीन की नापीजोखी कराकर पत्थरगड्डी कराई जाएगी। शुक्रवार को उभ्भा में फोर्स की मौजूदगी में एसडीएम जैनेंद्र सिंह और तहसीलदार विकास पांडेय की देखरेख में राजस्व कर्मियों ने कई पट्टेधारकों के भूमि की नापी कराकर पत्थरों को गड़वाया।
विज्ञापन

जुलाई 2019 में उभ्भा गांव में एक सोसाइटी की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, बंदूक और धारदार हथियार चले थे। इसमें गोली लगने और धारदार हथियार से चोंट लगने के कारण एक पक्ष से 11 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था। इनके अलावा दोनों तरफ से ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। सीएम के अलावा कई मंत्री और अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों की मदद करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर प्रशासन को उभ्भा और सपही में ग्राम सभा की जमीन पट्टे पर देने का आदेश दिया था। सीएम के आदेश के क्रम में प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को पट्टे पर जमीन आवांटित भी कर दिया। लेकिन अधिकांश पट्टेधारक जमीनों पर काबिज नहीं हो सकें थे। इसका फायदा उठाते कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति दो पट्टेधारकों की भूमि की जुताई करा दी। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने पट्टेधारकों की जमीनों को खाली कराते हुए अवैध कब्जा करने वाले खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed