फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ultrasound machine damaged in district hospital, SP workers protested

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine damaged in district hospital, SP workers protested
कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्याकर्ता।।(फोटो संबाद) - फोटो : SONBHADRA
जिला संयुक्त चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन करीब तीन सप्ताह से खराब है। ठीक न कराए जाने से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी आपदा काल में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जनता परेशान है। दूर दराज से आने वाले गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था पर जिले का कोई प्रतिनिधि सांसद, विधायक, चेयरमैन बोलने को तैयार नहीं हैं। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था नहीं मिलने से लोग विवश होकर प्राइवेट अस्पताल जा रहे हैं। दो दिन से एंबुलेंस सेवा भी ग्रामीण मरीजों को नहीं मिल रही है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और एंबुलेंस सेवा, अल्ट्रासाउंड चालू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, सरोज प्रजापति, अनिल कुशवाहा, मोती कोल, हिफाजत अली, सोनू यादव, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, रोहित भारती, चंदन केसरी, राजेश भारती, मनोज पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed