फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ufnai cylinder river , Youth shedding

बेलन नदी उफनाई, युवक बहा

Tue, 18 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 18 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ufnai cylinder river , Youth shedding
लगातार दो दिन हुई बारिश से चतरा ब्लाक के करद गांव से निकली बेलन नदी  सोमवार की रात उफना गई।         इससे फसलें पानी में डूब गईं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 11 बजे एक युवक नदी की धारा में बह गया। सूचना थाने और तहसील के अधिकारियों को दे दी गई, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।

बेलन नदी क्षेत्र के बिटगांव, हिंदूआरी, ओरगाई, खरुआव आदि गांव से होकर गुजरी है। रात में अचानक नदी का उफना गई और आसपास की फसल  जलमग्न हो गईं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव निवासी युवक फूलसिंह (25) मंगलवार को सुबह 11 बजे कंधे पर साइकल लेकर करारी गांव के पास के पुल से बेलन नदी पार कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक पानी का बहाव तेज होने पर वह नदी में बह गया। साथी को पानी में बहता देख राजेश और कैलाश चिल्लाने लगे। पास खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। हलका प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है, वे मौके पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed