{"_id":"65172dd3cf39650f6a0a8b69","slug":"udyog-bandhus-meeting-is-just-a-formality-orders-limited-to-papers-sonbhadra-news-c-20-vns1013-376501-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उद्योग बंधु की बैठक महज औपचारिकता, कागजों तक सीमित आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उद्योग बंधु की बैठक महज औपचारिकता, कागजों तक सीमित आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संचालित अवैध ईंट भट्ठों को बंद करने की मांग को छह महीने से अधिक समय हो गया। हर बार आदेश होता है पर यह सिर्फ कागजों में सिमटकर रह जाता है। शुक्रवार को जिला राइफल क्लब सभागार में हुई उद्योग बंधु की बैठक में ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाया। इस पर गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए अपर आयुक्त वाणिज्य कर ने कहा कि ईंट भट्ठों को चलने दें, बंद कराने से ईंट की कमी हो जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ हिमांशु नागपाल ने नाराजगी जताते हुए अवैध ईंट भट्ठों को जल्द से जल्द बंद कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक में चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा उठान और सफाई को लेकर चांदपुर औद्योगिक संगठन और नगर निगम के बीच समझौता हुआ। गेल इंडिया की ओर से चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति शुरू की गई। सीडीओ ने निवेश मित्र पोर्टल पर आए आवेदनों का समाधान, छात्रों को अप्रेंटिस कराने, विद्युत आपूर्ति सुचारू करने आदि मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय, डॉ. एससी शुक्ला रहे।
-- -- --