फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   udeesa se gaajeepur le jaaya ja raha tha 1.90 kvintal gaanja, chaar taskar giraphtaar

उड़ीसा से गाजीपुर ले जाया जा रहा था 1.90 क्विंटल गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
udeesa se gaajeepur le jaaya ja raha tha 1.90 kvintal gaanja, chaar taskar giraphtaar
सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रीतनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास से कार में रखा 1.90 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। चार तस्कर भी गिरफ्तार हुए। बरामद गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। उड़ीसा से लाया जा रहा यह गांजा गाजीपुर ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्करों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।सदर कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसदाद सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास सीओ सिटी राजकुुमार तिवारी की अगुवाई में चोपन थाना प्रभारी किरन कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, स्वाट प्रभारी शशिभूषण यादव और पुलिस चौकी डाला प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर की टीम ने घेरेबंदी कर कार सवार चार लोगों पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से 1.90 कुंतल गांजा बरामद हुआ। कार सवारों की पहचान अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य अरुण कुमार सिंह निवासी बड़ौरा थाना कासिमाबाद गाजीपुर, सुभाष कुमार मौर्या निवासी आमडीह रॉबर्ट्सगंज, अनुराग सिंह, रजत सिंह निवासी हरिदासपुर शादियाबाद गाजीपुर के रुप में हुई। इसमें रजत सिंह फिलहाल चोपन स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में रहता था। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। तस्करों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, अरविंद सिंह, जगदीश मौर्या, अमर सिंह, शशि प्रताप सिंह, हरिकेश यादव, रितेश पटेल, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, दिलीप कश्यप, रामाश्रय यादव, अजीत कुमार, अर्पित मिश्रा, आनंद कुमार का अहम योगदान रहा। इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन के लिए नगद पुरस्कार रूपये 25000 से पुरस्कृत किया गया है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि लाखों रुपये गांजा के साथ पकड़े गए अरुण कुमार सिंह ने पूछताछ के दौरान तस्करी के कारोबार में लिप्त कई लोगों का नाम बताया है। उसी के आधार पर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। अरूण के साथ पकड़े रजत सिंह और अनुराग सिंह का संबंध मामा और भांजे का है। वहीं सुभाष कुमार पूर्व में भी अवैध मादक का पदार्थ के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed