फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths injured in road accidents died

Sonebhadra News: सड़क हादसों में घायल दो युवकों ने तोड़ा दम

Wed, 23 Apr 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in road accidents died
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मधुपुर में बाइक सवार कार की चपेट में आ गया था तो विंढमगंज में अनियंत्रित हाईवा ने युवक को कुचल दिया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पहली घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर कस्बे की है। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मधुपुर कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के समीप सोमवार को अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पगिया गांव निवासी मुबारक हुसैन (40) और आशुतोष को चपेट में लिया था।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान बुधवार को मुबारक की मौत हो गई। घायल आशुतोष को अस्पताल से मंगलवार को ही छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विंढमगंज थाना अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडिह ग्राम स्थित पुरानी पेट्रोल टंकी के पास मंगलवार की देर शाम एक बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार जेपी कुमार (18) को कुचल दिया था। दुर्घटना में उसके दोनों पैर जख्मी हुए थे।

दुद्धी सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक दुद्धी के पिपरीडीह गांव निवासी था। वह अपने भतीजे को छोड़ने के लिए विंढमगंज गया था।
लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed