फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youth died in accident fell  from overbridge bike collided with divider in sonbhadra

सोनभद्र में हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, ओवरब्रिज से गिरकर दो की मौत

Tue, 18 May 2021 02:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 May 2021 02:09 PM IST
सार

बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार दोनों लोग ओवरब्रिज से नीचे गिर गए थे। 

विज्ञापन
Two youth died in accident fell  from overbridge bike collided with divider in sonbhadra
पुल पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ओवरब्रिज से गिर कर दो युवको की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गुड्डु मौर्य(35) और बिमलेश तिवारी के रूप में हुई है। उधर घटना की जानकारी होते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब दस बजे रॉबर्ट्सगंज स्थित बढौली के पास ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल के साथ कोतवाल अविनाश चंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रॉबर्ट्संगज के अखाड़ा मोहल्ला निवासी बिमलेश पुत्र रामानन्द तिवारी और तीनताली निवासी गुड्डु मौर्य पुत्र लक्ष्मण मौर्य के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होने बताया कि मृतकों की बाइक फ्लाईओवर पर है, जिसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed