{"_id":"672f1b0f582ace5291073948","slug":"two-young-man-injured-after-hit-by-an-uncontrolled-bolero-in-sonbhadra-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra Road Accident: खड़े ट्रक में टक्कर मारते हुए बाइक में भिड़ी अनियंत्रित बोलेरो, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra Road Accident: खड़े ट्रक में टक्कर मारते हुए बाइक में भिड़ी अनियंत्रित बोलेरो, दो लोग घायल
Sat, 09 Nov 2024 02:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:17 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर कुबरी मोड़ के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने खड़े ट्रक में टक्कर मारने के बाद बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
सिंगरौली की तरफ से बोलेरो औड़ीमोड़ की ओर आ रही थी। कुबरी मोड़ के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार भी चपेट में आए।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार इंद्र यादव (22) और सूरज कुमार (22) घायल हो गए। बोलेरो का एयरबैग खुल जाने से सवार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन