फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two women killed, two injured in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, दो घायल

Thu, 29 Jun 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two women killed, two injured in road accidents
सोनभद्र/सलखन। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं बाइक पर पीछे बैठी थीं। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में पिकअप ने महिला को चपेट में ले लिया तो चोपन के पटवध गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बेकाबू हाइवा महिला को कुचलते हुए आगे निकल गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत की है। गांव निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी सरिता (35) को लेकर उपचार कराने घोरावल आया था। दोपहर बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइपास नहर के पास पीछे से आ रही सीमेंट व सरिया लदे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। सरिता सड़क गिर पड़ी और शिवकुमार दूर जा गिरा। सरिता के शरीर पर पिकअप का पहिया चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर गंभीर अवस्था में सरिता को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार को भी चोट आई। सीएचसी पर उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय और पेढ़ के ग्राम प्रधान सुभाष पटेल सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन थानांतर्गत पटवध के अमिला धाम मोड़ के पास हुई। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ निवासी जगनारायण अपनी पत्नी अनीता (27) व तीन वर्षीय पुत्र के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने राबर्ट्सगंज आए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीनों बाइक से बभनी लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें म्योरपुर के पास एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना था। पटवध के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी अनीता को कुचलते हुए हाइवा आगे निकल गया। दुर्घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पति व पुत्र को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। हाइवा को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed