{"_id":"5e400a118ebc3ee5a05cbe75","slug":"two-vehicles-were-stuck-in-the-pit-on-the-kon-vindamganj-road-for-a-quarter-of-an-hour-sonbhadra-news-vns509714430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोन-विंढमगंज मार्ग पर गड्ढे में सवा घंटे फंसे रहे दो वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोन-विंढमगंज मार्ग पर गड्ढे में सवा घंटे फंसे रहे दो वाहन
विज्ञापन
कोन बस स्टेंड के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर फसी ट्रक ।
- फोटो : SONBHADRA
कोन। कोन-विंढमगंज मार्ग पर कोन में करीब पांच सौ मीटर पूरी तरह से जर्जर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस सड़क का निर्माण कराया गया लेकिन कोन बाजार में करीब पांच सौ मीटर सड़क को बगैर बनाए ही छोड़ दिया गया। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शाम करीब पौने पांच बजे एक ट्रक और एक टिपर बस स्टैंड के पास गड्ढे में फंस गया। इससे करीब सवा घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने जेसीबी से दोनों वाहनों को हटवाया तो जाम समाप्त हुआ। तब जाकर लोगों को राहत हुई।
कोन-विंण्ढमगंज मार्ग पर कोन बस स्टैंड की सड़क अति जर्जर व गड्ढा युक्त होने के कारण बस स्टैंड पर आये दिन बस, ट्रक, फोर व्हीलर फंस जाते हैं। गड्ढे में फंसे वाहनों को निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे देखते ही देखते बाजार में भीषण जाम लग जाता है। रविवार को कोन में सप्ताहिक बाजार लगता है, जहां तेलगुडवा की ओर से आ रहे एक टिपर व ट्रक दोनों बस स्टैंड के पास गड्ढे में फंस गए। इससे करीब सवा घंटे तक जाम लगा रहा। इस नाते बाजार में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
जाम लगने से व्यापारियों समेत राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कोन से विंण्ढमगंज सड़क पिछले डेढ वर्षों से निर्माणाधीन है, लेकिन कार्यदायी संस्था बस स्टैंड कोन की करीब पांच सौ मीटर सडक को छोडकर शेष सड़क बना रहा है। आबादी वाले क्षेत्र बस स्टैंड की सड़क को नही बनाने पर ग्रामीणों मे खासी नाराजगी देखी जा रही है। रविवार को जाम लगते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता व व्यापारी मौके पर पहुंच गए। बाजार का दिन होने के नाते भीड़ को देखते हुए लोगों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर दोनों वाहनों को हटवाया, तब जाकर जाम समाप्त हो सका। क्षेत्र के लोगों ने बस स्टैंड की अधूरी सड़क तत्काल बनवाने की मांग की है। चेताया है कि यदि सड़क नही बनीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।