फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two trucks parked near the transport office caught fire

Sonebhadra News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर के पास खड़े दो ट्रकों में लगी आग

Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two trucks parked near the transport office caught fire
डाला (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बृहस्पतिवार की रात लगभग एक बजे एक ट्रांसपोर्ट दफ्तर के पास खड़े दो ट्रकों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गश्त पर निकली डाला चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास कई दिनों से दो ट्रक खड़े थे। देर रात अचानक दोनों ट्रक जलने लगे। इसके बाद ट्रक के डीजल टैंक के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक तरफ लंबा जाम लगने से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने अल्ट्राटेक और चोपन फायर सर्विस की दो टीमें बुलाकर आग पर काबू पाया। तब तक दोनों ट्रक काफी हद तक जल गए थे। आसपास के घरों के बिजली के तार और इंटरनेट केबल भी जल गया। आग किन परिस्थितियों में लगी अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि गश्त के दौरान घटना की जानकारी हुई। तत्काल फायर सर्विस को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed