फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two smugglers with English liquor arrested before Lok Sabha elections in sonbhadra

UP Crime: कंटेनर में भरकर चंडीगढ़ से झारखंड ले जा रहे थे 78 लाख की अंग्रेजी शराब, दो अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट

Sun, 10 Mar 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 05:46 PM IST
सार

सोनभद्र जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक कंटेनर के अंदर 1080 पेटियों में 9720 लीटर शराब छिपाकर तस्कर चंडीगढ़ से झारखंड जा रहे थे। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब की खेप बरामद की है। 

विज्ञापन
Two smugglers with English liquor arrested before Lok Sabha elections in sonbhadra
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले सोनभद्र पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कंटेनर में भर कर करीब 1080 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से झारखंड ले जाई जा रही थी। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान शराब की खेप पकड़ी। इसकी कीमत करीब 78 लाख रुपये है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि एएसपी कालू सिंह व सीओ सिटी राहुल पांडेय के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार की रात सर्विलांस की मदद से मिली सूचना के आधार पर लोढ़ी में टोल प्लाजा के समीप जांच की। वाराणसी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर अवैध शराब की खेप बरामद हुई। कुल 1080 पेटियों में 9720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब हरियाणा-पंजाब में बिक्री के लिए वैध थी। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी पकड़ा। उनकी पहचान कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाना अंतर्गत लंडी गांव निवासी जितेंद्र सिंह और यमुनानगर के जगधारी थाना अंतर्गत मुखोर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई। 

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वाहन राकेश पाल की है। वह पहले भी इस तरह से अवैध शराब पहुंचा चुके हैं। एसपी ने बताया कि मामले में जालसाजी व आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जितेंद्र व संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। राकेश पाल की तलाश की जा रही है। बरामद शराब 78 लाख रुपये जबकि कंटेनर की कीमत 32 लाख है। पुलिस टीम में सदर कोतवाल सत्येंद्र राय, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, आबकारी निरीक्षक रविनंदन, अमित कुमार, सर्विलांस प्रभारी अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed