{"_id":"5ffd98e88ebc3e31f54c85a3","slug":"two-smugglers-arrested-in-sonbhadra-with-heroin-worth-rs-1-11-lakh-sonbhadra-news-vns5686521134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पौने 11 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पौने 11 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि तस्करों के कब्जे से 109 ग्राम हेरोइन मिली है जिसकी कीमत पौने 11 लाख रुपये आंकी गई है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर अवैध ढंग से मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की शाम सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर के निशानदेही पर कोतवाल अंजनी कुमार राय और कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने पुसौली गांव स्थित पानी की टंकी के पास से हेरोइन बेचने के लिए खड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज निवासी दीपक केशरी और पुसौली गांव निवासी दीपक जायसवाल की तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से करीब 109 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पौने 11 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने हेरोइन के कारोबार में शामिल कई लोगों के बारे में जानकारी दी है। उन्हें पकड़ने के लिए कोतवाल की अगुवाई मेें टीमें लगा दी गई है।