फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two sides clash over old enmity, attack with bricks and stones

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, ईट-पत्थर से हमला

Fri, 11 Dec 2020 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over old enmity, attack with bricks and stones
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो महिला समेत तीन को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मकान के छत पर चढ़ कर एक पक्ष के कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से राजदेव और राजमणी घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भागने लगे लेकिन पुलिस ने दो महिला समेत तीन को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। उधर जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हिरासत में ली गई दो महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। घायल राजदेव ने नौ लोगों के खिलाफ ईंट-पत्थर से हमला कर घायल करने की तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed