फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two policemen line spot on women abuse

महिलाओं से दुर्व्यवहार पर दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 24 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 24 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two policemen line spot on women abuse
यूपी पुलिस
एक मामले में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने सदर सीओ को प्रकरण की जांचकर करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई  पीड़ित चंद्रिका सिंह की शिकायती पत्र पर हुई।
विज्ञापन



पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ के पुरानी बाजार निवासी चंद्रिका सिंह के मुताबिक उनके मकान में प्रथम तल पर दो किराएदार रहते है। आठ फरवरी को किसी बात को लेकर दोनों किराएदार आपस भिड़ गए। उसी विवाद को लेकर नौ फरवरी को भी दोनों में मारपीट हुई। इसकी जानकारी होने पर यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके घर की महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार किया। ऐसा एक पूर्व विधायक की शह पर पुलिस कर्मियों ने किया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि चंद्रिका सिंह की शिकायती पत्र पर यूपी 100 के दारोगा अमर सिंह एवं सिपाही दिनेश को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच सदर सीओ केराम को दी गई है। सीओ को 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed